Source: TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़
बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन पर एक स्थानीय युवक ने उनके दो अंगरक्षकों के साथ मिलकर पटक-पटककर मारने और जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित ने बनमनखी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

