Source: TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण किया. गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार द्वारा निर्मित यह मूर्ति दुनिया में भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा है. यह अनावरण श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550 साल पूरे होने के मौके पर हुआ है.


