Source: Nai Dunia Hindi News – Madhya Pradesh : Bhopal
हत्या के बाद नन्ना घबरा गया और खुद को बचाने उसने नई साजिश रची। उसने शव को सड़क पर रखकर डायल-112 पर फोन किया और बताया कि सर्वधर्म के पास एक वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह सूचना देकर आरोपित चुपके से घर पहुंचा और सो गया।


